ads

Adsterra

बजट में क्यों नहीं बढाई गई 'किसानो की ' किसान सम्मान निधि ' राशी ?



नई दिल्ली : नई संसद में इस सत्र की बजट सत्र  शुरुआत हो गई है। वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण जी संसद में तिन माह का अंतरिम बजट पेश कर दिया है। इस बजट में तीन-महीने तक खर्च होने वाली राशि का लेखा-जोखा है। चुनावी साल होने के चलते मोदी सरकार के बजट से बहोत सारी कई उम्मीदें लगाई जा रही थी। हालांकि, सरकार ने ज्यादा बड़े ऐलान नहीं किए हैं। किसानों को भी निराशा हाथ लगी है। हालांकि यह पूर्ण बजट 2024 चुनाव के बाद आएगा। अब तक वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने जितने ऐलान किए हैं उससे ये पता चलता है कि अंतरिम बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। यानि युवा, किसान, गरीब, मध्यमवर्गीय सहित सभी वर्ग के लोगों को सौगात मिलेगी। 

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2,000 करोड़ रुपए बढ़ा कृषि बजट

मोदी सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए एग्रीकल्चर सेक्टर को 1.27 लाख करोड़ रुपए दिए हैं। ये पिछले साल के मुकाबले केवल 2% यानी 2 हजार करोड़ रुपए बढ़ा है। मोदी सरकार ने पिछले साल एग्रीकल्चर बजट के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपए दिए थे।

बजट 2024 में किसानो और कृषि के लिए क्या है खास ?

दरअसल, बजट से पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार किसानो को दी जाने वाली राशि में बडी बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि, इसको लेकर बजट में कोई ऐलान नहीं हुआ है।

वित्तीय मंत्री सीतारमण ने ऐलान करते हुए कहा कि किसान अब सभी प्रकार के फसल में नैनो डीएपी का उपयोग कर सकते हैं। हम बता दें कि इससे पहले सरकार ने नैनो यूरिया की सौगात किसानों को दी थी।

मत्स्य पालन करने वाले किसानों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पीएम मत्स्य संपदा योजना का विस्तार करने का लक्ष्य तय किया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad






Ads





ads