ads 90x728

महतारी वंदना योजना में मिले पैसो के लिए पति ने कर दी अपनी ही पत्नी की हत्या।


महतारी वंदना योजना के राशी के लिए हत्या का यह छत्तीसगढ़ का पहला मामला है। 

महतारी वंदना योजना से मिली राशी से ग्रामीण दम्पति ने शराब पि रू 200/- का बाकि बचे 800 को पति अपने पास रख लिया जिसे लेकर दोनों के बिच विवाद हो गया। पति ने अपनी पत्नी की इतनी पिटाई कर दी की घायल पत्नी को अस्पताल लाया गया जन्हा डॉक्टरो ने  ग्रामीण महिला का परिक्षण किया और उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।


छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाये जा रहे महतारी वंदना योजना से महिलाओ को 1000 रूपए मिल रहे है। माह के एक से लेकर तिन तारीख तक यह रूपए महिलाओ के अकाउंट में डी.बी.टी. के माध्यम से डाला जाता है। पसान थाना अंतर्गत ग्राम शैला में रहने वाला महिपाल धनवार उर्फ़ महिलाल अपनी पत्नी सुन्नी बाई के साथ जा कर बैंक में 1000 रुपये निकल कर लौट रहा था। जिसमे से रस्ते में ही दोनों ने दो सौ रुपये की शराब पि ली बाकि शेष बचे 800 सौ रुपये को लेकर दोनों के बिच विवाद हो गया। पति ने बचे 800 सौ रुँपये को देने से इंकार किया तो पत्नी ने उस पैसो पे अपना अधिकार बताते हुए उस पैसो को वापस माँगा तो गुसाये पति महिपाल ने अपनी पत्नी सुन्नी की मुक्के से पिटाई कर दी ।


महिपाल की मुक्के के पिटाई से महिला के चहरे और  शारीर के कई हिसो में में गंभीर चोट आई जब आस पास के लोगो ने देखा की महिला को काफी चोट आई है तो आस पास के लोगो ने डायल 112 में कॉल कर बुलया जन्हा से महिला सुन्नी बाई को अस्पताल भेजा गया जन्हा डाक्टारो ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पसान पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर सुन्नी के पति महिपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads