ads

ग्रेटर नोएडा का निक्की हत्याकांड: सिलिंडर विस्फोट की कहानी झूठी निकली


ग्रेटर नोएडा/दादरी:
दादरी के सिरसा गांव में हुए निक्की भाटी हत्याकांड की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। घटना के समय आरोपी विपिन भाटी के घर पर लगे सभी आठ सीसीटीवी कैमरे बंद थे। इनमें चार कैमरे घर के बाहर और चार घर के अंदर लगे थे। वहीं घटनास्थल पर सिलिंडर फटने के सबूत नहीं मिले, बल्कि पुलिस को थिनर की खाली बोतल और एक लाइटर बरामद हुआ है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के कमरे में बिस्तर फर्श पर बिछा हुआ मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था और संभवत: दोनों में से कोई एक फर्श पर सो रहा था।


अस्पताल से अंतिम संस्कार तक

21 अगस्त की शाम निक्की को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां सिलिंडर फटने से झुलसने की बात बताई गई। गंभीर हालत होने के कारण उसे तुरंत सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां रात 10 बजे के करीब उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को दादरी के रूपवास और फिर सिरसा गांव ले जाया गया। 22 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे निक्की का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें चिता को मुखाग्नि उसके ससुर सतवीर ने दी।


FIR और पुलिस जांच

निक्की की बहन कंचन ने पति विपिन, ससुर सतवीर, सास दयावती और जेठ रोहित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। FIR दर्ज होने के बाद आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए थे। पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए CDR निकलवाया है।

पुलिस का कहना है कि शादी को सात साल से अधिक हो चुके थे और निक्की या उसके परिवार ने पहले कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, इसलिए दहेज उत्पीड़न का मामला नहीं जोड़ा गया। हालांकि, बहन कंचन ने दावा किया कि फरवरी 2025 में विपिन और सास द्वारा मारपीट का एक वीडियो उनके पास मौजूद है।


सोशल मीडिया पर वीडियो और आरोप

सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक फोटो में आरोपी विपिन को लाल सूट पहनी एक युवती के गले लगते देखा गया। वहीं, लोग आरोप लगा रहे हैं कि विपिन घटना के बाद भी सामान्य व्यवहार करता दिखा। दूसरी ओर, निक्की की भाभी मीनाक्षी ने मायके पक्ष पर आरोप लगाए, लेकिन निक्की का भाई रोहित इन्हें पूरी तरह निराधार बता रहा है।


गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत

पुलिस ने पहले ही आरोपी पति विपिन भाटी को जेल भेज दिया था। अब सोमवार को फरार चल रहे निक्की के ससुर सतवीर (55) और जेठ रोहित भाटी (30) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


पिता का आरोप

निक्की के पिता भिकारी सिंह ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष 35 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहा था। इसी प्रताड़ना के चलते उनकी बेटी को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad






Below Post Ad

ADS