ads

Adsterra

मंत्री लखनलाल देवांगन ने रखा अपना रिपोर्ट कार्ड 2 सालों में 11.40 लाख श्रमिकों का हुआ पंजीयन


(CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर: सरस्वती मरकाम)

छत्तीसगढ़ | कोरबा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विभाग के अधीन विभिन्न मंडलों के माध्यम से बीते 02 वर्षों में कुल 11.40 लाख श्रमिकों का पंजीयन किया गया है।

मंत्री देवांगन के अनुसार, पंजीकृत श्रमिकों में लगभग 9.40 लाख निर्माण श्रमिक, 1.39 लाख असंगठित श्रमिक तथा 98 हजार संगठित श्रमिक शामिल हैं।

71 योजनाओं से 29.55 लाख श्रमिक लाभान्वित

मंत्री ने बताया कि विगत दो वर्षों में विभाग द्वारा संचालित 71 योजनाओं के अंतर्गत 29,55,254 श्रमिकों को 804.77 करोड़ रुपये की राशि से लाभान्वित किया गया है।

  • 28,49,167 निर्माण श्रमिकों को लगभग 653.75 करोड़ रुपये,
  • 91,595 असंगठित श्रमिकों को लगभग 143.77 करोड़ रुपये,
  • 14,592 संगठित श्रमिकों को लगभग 7.24 करोड़ रुपये का लाभ दिया गया।

सभी हितलाभ केंद्रीकृत डीबीटी (Direct Benefit Transfer) प्रणाली के माध्यम से सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में अंतरित किए जा रहे हैं।

कारखानों में सख्त निरीक्षण, करोड़ों का जुर्माना

श्रम मंत्री ने बताया कि कारखाना अधिनियम के तहत प्रदेशभर में बीते दो वर्षों में 2218 निरीक्षण किए गए। नियमों के उल्लंघन पर 666 प्रकरण श्रम न्यायालय में दर्ज किए गए, जिनमें से 5 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया है।

ईएसआई के दायरे में बढ़े बीमित श्रमिक

कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) अधिनियम के तहत बीमित श्रमिकों की संख्या 4.60 लाख से बढ़कर 6.26 लाख हो गई है।
प्रदेश में रायपुर, कोरबा, रायगढ़ और भिलाई में 100 बिस्तरों वाले ईएसआई चिकित्सालय संचालित हैं, जबकि बिलासपुर में नया चिकित्सालय शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही राज्य में 43 औषधालय संचालित हैं और 04 नए औषधालय खोलने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि श्रमिकों के कल्याण, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आने वाले समय में योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad





Ads




ads