CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

हैवानियत की हदें पार: पहले प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च, फिर लाठी-डंडों से पीटकर महिला की नृशंस हत्या, वारदात से सिहर उठा प्रदेश


गरियाबंद / छत्तीसगढ़
 गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम गरीबा में एक महिला की नृशंस हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान 37 वर्षीय सुमित्रा नेताम, पति दलसुराम नेताम के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में गांव की ही दो महिलाओं सुगतिन नेताम (36) और ईतवारिन बाई (46) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। दोनों आरोपी मृतका की जेठानी बताई जा रही हैं।


क्या है पूरा मामला (Gariaband News)

पुलिस के अनुसार, सुमित्रा नेताम मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली थी। पति के छोड़ने के बाद वह बीते दो वर्षों से ग्राम गरीबा के बाहर एक झोपड़ी में दूसरे व्यक्ति के साथ रह रही थी और मजदूरी कर जीवनयापन कर रही थी। वहीं आरोपी सुगतिन नेताम और ईतवारिन बाई भी मजदूरी का काम करती थीं।

आरोप है कि सुमित्रा द्वारा गांव में आरोपियों के चरित्र को लेकर आपत्तिजनक बातें फैलाने से दोनों के घरों में लगातार विवाद हो रहा था। इस कारण उनके पतियों को भी शक होने लगा था। इसी रंजिश के चलते दोनों आरोपियों ने सुमित्रा की हत्या की साजिश रची।


विवाद के बाद की गई बेरहमी से हत्या (Gariaband Murder News)

घटना 2 जनवरी की दोपहर की बताई जा रही है, जब दोनों आरोपी सुमित्रा की झोपड़ी पर पहुंचीं। वहां तीनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में आकर आरोपियों ने सुमित्रा के हाथ-पैर बांध दिए और उसके साथ गंभीर क्रूरता की। फिर डंडों, लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की गई। गंभीर चोटों के कारण सुमित्रा ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।


पुलिस कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही शोभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। जांच के दौरान साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।


इलाके में दहशत: इस जघन्य हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads