CG ई ख़बर बिग ब्रेकिंग न्यूज़ :- सारंगढ़-बिलाईगढ़ एकाकृत बाल विकास विभाग भटगांव आँगनबाड़ी सहायिका पद को लेकर बड़ी गड़बड़ी मामला कुछ ऐसा है की एकाकृत बाल विकास विभाग भटगांव के लिए 07 पद आमत्रित किये थे जिसमे से एक पद भटगांव नगर पंचायर वार्ड नं. 12 के लिए एक पद था जिसमे पार्वती बंजारे ने फॉर्म जमा किया जब दावा आपत्ति प्रथम मूल्यांकन की लिस्ट आई तो उसमे नाम प्रथम स्थान पर था सारे दस्तावेज व इन्हें उस लिस्ट में जो नं. मिले थे वह भी अच्छे थे उसके बावजूद इन्हें नौकरी न दे कर लिस्ट में तीसरे स्थान में जिन कैंडीडेट का नाम था श्रीमती दीपिका हंस कुमार बंजारे उनको नौकरी दे दिया गया है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ एकाकृत बाल विकास विभाग भटगांव से बड़ा फर्जीवाडा :- एकाकृत बाल विकास विभाग भटगांव में जब RTI के माध्यम से जवाब माँगा गया तो वंहा से उन्हें गोल गोल घुमाया जा रहा है व साथ ही जवाब के नाम पर आवेदन की कॉपी को बस दिया गया बांकी RTI में मांगे गए जवाब को यह बोल कर नकारा गया की आप सारे जवाब को अलग अलग RTI के आवेदन से मांगे तब हम आपको जवाब देंगे अन्यथा जवाब नहीं दे सकते।
जनदर्शन व अपर कलेक्टर में शिकायत :- जब एकाकृत बाल विकास विभाग भटगांव से बार-बार बात को गोल-गोल घुमाया गया तब पार्वती बंजारे समझी की उन्हें जान बुझकर घुमाया जा रहा है तब जाकर उन्होंने कलेक्टर के पास जनदर्शन में शिकायत दर्ज कार्य मगर वंहा से भी कुछ जवाब नही मिला तो अपर कलेक्टर के पास याचिकादायर कराये जिसमे पेसी की तारख 03-02-2025 राखी गयी थी मगर अचार सहित के कारण डेट आगे बाधा कर 24-02-2025 को दिया गया मगर चुनाव प्रक्रिया ख़त्म नहीं हुआ था जिस कारण डेट को आगे बाधा कर 12-03-2025 कर दिया गया मगर उस दिन भी जब पार्वती बंजारे वंहा आई विश्वास के साथ की चलो अब चुनाव भी ख़त्म हो गया है अब मेरी मुश्किले हल हो जाएँगी मगर हुआ कुछ नहीं फिर वही हुआ जिनका उन्हें डर था नया डेट दिया गया और कहा गया की चुनावी प्रक्रिया अभी ख़त्म नहीं हुई है।
पार्वती बंजारे एक विधवा है साथ ही इनके 2 छोटे छोटे बच्चे है, इनके सास ससुर भी इनके ही साथ रहते है एक तरह से बोला जाये तो घर की जिमेदारी अब इन्ही के ऊपर है, दोनों छोटे बच्चो को पढाना लिखाना साथ ही सास-ससुर की भी ज़िमेदारी इन्ही के ऊपर है योग्यता अनुसार और इन्हें जो अंक मिले उसके अनुसार तो आँगनबाड़ी सहायिका की जो नौकरी है उसे इन्हें ही देनी चाहिए।














