ads 90x728

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, गांव में मातम


कोरबा, 22 जून (CG ई-खबर): तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में तीन की मौत, गांव में पसरा मातम

जिले के करतला थाना क्षेत्र में 21 जून की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। दादर बस्ती के रहने वाले रामायण सिंह राठिया (43), सादराम राठिया (48) और सुख सिंह राठिया (40) रिश्तेदार के यहां कोटमेर रामपुर बकरा-भात खाने गए थे। लौटते वक्त शाम करीब 6 बजे सकदुक्ला क्षेत्र के पास अचानक सड़क पर आए मवेशी से उनकी तेज रफ्तार बाइक टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सवार करीब 10 फीट दूर जा गिरे। दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी जान चली गई।

एक ही गांव, एक ही परिवार के थे तीनों मृतक
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे और दादर बस्ती के ही निवासी थे। वे सभी रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। अचानक हुई इस त्रासदी से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।


शव पड़ा रहा सड़क पर, गांव में शोक
हादसे के बाद मृतकों के शव कुछ समय तक सड़क पर ही पड़े रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



पोस्टमार्टम के बाद एक साथ अंतिम विदाई
दो शवों का पोस्टमार्टम करतला में और एक का जिला मेडिकल कॉलेज में किया गया। इसके बाद तीनों शवों को उनके गांव दादर लाया जाएगा, जहां उनका एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads