ads 90x728

ई-केवाईसी नहीं कराया तो राशन कार्ड होगा ब्लैकलिस्ट, अंतिम चेतावनी जारी


कोरबा (CG ई खबर | जिला संवाददाता : नारायण चंद्राकर)

रायगढ़। जिले में ई-केवाईसी नहीं कराने वाले हजारों राशन कार्डधारकों के लिए प्रशासन ने अंतिम चेतावनी जारी कर दी है। खाद्य विभाग के अनुसार, ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले करीब 74 हजार हितग्राहियों का राशन शासन द्वारा रोक दिया गया है, जिसके चलते उन्हें नवंबर माह का राशन भी जारी नहीं किया गया

हालांकि प्रशासन के अनुसार अब तक लगभग 4 हजार हितग्राहियों ने ई-केवाईसी पूरी कर ली है, जिसके बाद उनके नाम ब्लैकलिस्ट से हटाए गए हैं और राशन सुविधा पुनः बहाल कर दी गई है। इसके बावजूद अब भी करीब 70 हजार हितग्राही राशन से वंचित हैं।

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर ई-केवाईसी नहीं कराई गई, तो संबंधित राशन कार्ड स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट किए जा सकते हैं। विभाग ने हितग्राहियों से अपील की है कि वे नजदीकी उचित मूल्य दुकान, जनसेवा केंद्र या खाद्य कार्यालय में जाकर जल्द से जल्द ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कराएं।

सियासत गरमाई, कांग्रेस का सरकार पर हमला

आंकड़े सामने आने के बाद जिले में राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि ई-केवाईसी के नाम पर गरीबों के मुंह से निवाला छीना जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार को तकनीकी प्रक्रिया को और सरल बनाना चाहिए, ताकि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले गरीब हितग्राही राशन से वंचित न रहें।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे इस मुद्दे को लेकर आंदोलन भी कर सकते हैं।

फिलहाल प्रशासन ने एक बार फिर हितग्राहियों से अपील की है कि वे अंतिम अवसर को गंवाए बिना ई-केवाईसी कराएं, ताकि राशन वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads