ads 90x728

दुकान परिसर के अहाते में एसईसीएल कर्मचारी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी


(कोरबा | CG ई खबर — दर्री ब्लॉक रिपोर्टर: सरस्वती)

गेवरा-दीपका। नगर स्थित शराब दुकान परिसर के अहाते में सोमवार को शराब पीने पहुंचे एसईसीएल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दीपका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

मृतक की पहचान दीपका थाना क्षेत्र निवासी कृष्णा कुमार निराला (57 वर्ष) के रूप में हुई है, जो एसईसीएल की गेवरा परियोजना में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह दीपका स्थित शराब दुकान परिसर पहुंचे थे। अहाता में शराब सेवन के दौरान दोपहर लगभग 12:30 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना तत्काल दीपका पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को भी बुलाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक नियमित रूप से शराब का सेवन करता था और उसे मिर्गी के दौरे भी आते थे। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, पुलिस ने यह स्पष्ट किया है।

मृतक कृष्णा कुमार निराला अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। सबसे छोटी बेटी को छोड़कर शेष सभी की शादी हो चुकी है।

पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads