ads 90x728

आधी रात कलेक्टर का औचक निरीक्षण, अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई बरपालीकला के पास 150 कट्टी धान से भरा माजदा पकड़ा गया, वाहन नगरदा थाना सुपुर्द


(CG ई खबर |कोरबा जिला संवाददाता : नारायण चंद्राकर)

सक्ती। जिले में धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आधी रात औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर की इस अचानक कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में संलिप्त कोचियों, बिचौलियों और धान माफियाओं में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान बरपालीकला के समीप कोरबा रोड पर अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए 150 कट्टी धान से भरा एक माजदा वाहन पकड़ा गया। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को नगरदा थाना के सुपुर्द किया, वहीं पूरे मामले की जांच जारी है।

धान खरीदी केंद्र पर छापा, गड़बड़ी उजागर

कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ स्थानों पर धान में मिट्टी और कंकड़ मिलाकर वजन बढ़ाने की कोशिश की जा रही थी। अधिकारियों को मौके पर ही सख्त निर्देश दिए गए कि इस तरह की अनियमितताओं पर तत्काल और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कोचियों-बिचौलियों में दहशत

कलेक्टर के औचक निरीक्षण से जिले में सक्रिय अवैध धान कारोबारियों में भय का माहौल है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, भ्रष्टाचार या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

24 घंटे पैनी नजर, अधिकारी दिन-रात फील्ड में

धान खरीदी व्यवस्था पर जिला प्रशासन की 24 घंटे कड़ी निगरानी बनी हुई है। कलेक्टर के साथ-साथ सीईओ जिला पंचायत एवं अन्य नोडल अधिकारी लगातार फील्ड में रहकर निरीक्षण कर रहे हैं।

कलेक्टर के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि शासन की जीरो टॉलरेंस नीति को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads