ads 90x728

छत्तीसगढ़ में 5वीं–8वीं की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित


रायपुर 
5th-8th Exam Time Table जारी रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार कक्षा 5वीं की परीक्षा 16 मार्च से तथा कक्षा 8वीं की परीक्षा 17 मार्च से प्रारंभ होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का आयोजन निर्धारित केंद्रों में किया जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

संचालनालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा में राज्य के समस्त शासकीय विद्यालय, अनुदान प्राप्त विद्यालय तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध अशासकीय गैर-अनुदान प्राप्त विद्यालयों (हिंदी व अंग्रेजी माध्यम) के विद्यार्थी अनिवार्य रूप से सम्मिलित होंगे।
हालांकि, सीबीएसई एवं आईसीएसई से संबद्ध गैर-अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालय इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे।

अंक विभाजन

  • कक्षा 5वीं: कुल 50 अंक
    • लिखित परीक्षा: 40 अंक
    • प्रायोजना कार्य: 10 अंक
  • कक्षा 8वीं: कुल 100 अंक
    • लिखित परीक्षा: 80 अंक
    • प्रायोजना कार्य: 20 अंक

देखें परीक्षा शेड्यूल (संक्षेप में)

कक्षा परीक्षा प्रारंभ तिथि समय
5वीं 16 मार्च सुबह 9:00 बजे
8वीं 17 मार्च सुबह 9:00 बजे

नोट: विषयवार विस्तृत टाइम टेबल/तिथियां जिला स्तर पर पृथक से जारी/प्रदर्शित की जाएंगी।

कक्षा 5 वीं, 8 वी परीक्षा के संबंध में दिशा निर्देश by Deepak Sahu

CG ई खबर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads