ads 90x728

कोरबा में पुलिस का बड़ा एक्शन विशेष अभियान में 61 वारंट तामील, नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती


(CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर : सरस्वती मरकाम)

कोरबा, 19 जनवरी। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस ने शनिवार को व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया। इस सघन कार्रवाई के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 61 न्यायालयीन वारंटों का सफलतापूर्वक तामील किया गया। वहीं, शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 24 चालकों पर भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में एक साथ यह अभियान संचालित किया गया। पुलिस टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर गिरफ्तारी एवं जमानती वारंटों को निष्पादित किया।

इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए चालकों के वाहन जब्त किए गए तथा उनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से कानून का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

इस सघन कार्रवाई से जहां अपराधियों में हड़कंप मचा है, वहीं आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर भरोसा भी और मजबूत हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads