ads 90x728

जुआ फड़ पर कोतवाली व साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई


छत्तीसगढ़ | जांजगीर-चांपा

(CG ई खबर | जिला संवाददाता: नारायण चंद्राकर)

₹18,170 नगद व ताश की गड्डी जप्त, 5 जुआरी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना एवं साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में जुआ फड़ पर छापा मारते हुए 5 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से ₹18,170 नगद राशि एवं 52 पत्ती ताश जप्त की गई है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम

  1. सरोज थवाईत पिता राम किशोर थवाईत, उम्र 55 वर्ष, निवासी खोखरा, जांजगीर
  2. भरत राठौर पिता सुंदरलाल राठौर, उम्र 52 वर्ष, निवासी खोखरा, जांजगीर
  3. रामनारायण राठौर पिता शांतिलाल राठौर, उम्र 28 वर्ष, निवासी खोखरा, जांजगीर
  4. राजकुमार सूर्यवंशी पिता नत्थूराम सूर्यवंशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी सुकली, जांजगीर
  5. विशाल सिंह पिता रणजीत सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी सुकली, जांजगीर

कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण

जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना प्रभारियों की बैठक लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए।

इसी दौरान कोतवाली थाना एवं साइबर टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गौद नाला के पास कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों—अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं CSP कोतवाली श्रीमती योगिता खापरडे—को अवगत कराया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल घेराबंदी कर संयुक्त पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को आता देख जुआरी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर 05 जुआरियों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल ₹18,170 नगद राशि एवं 52 पत्ती ताश बरामद की गई।

आगे की कार्रवाई

पकड़े गए सभी जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads