(CG ई खबर|कोरबा, जिला संवाददाता: नारायण चंद्राकर)
रायपुर: राजधानी रायपुर में आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुना और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनदर्शन में CM साय ने दिव्यांगजनों से मुलाकात की और उन्हें श्रवण यंत्र व ट्राईसायकल वितरित किए। ये सुविधाएँ समाज कल्याण विभाग द्वारा निशक्त जनों को प्रदान की जा रही हैं।
विशेष रूप से, कार्यक्रम में उपस्थित लकवाग्रस्त महिला की आर्थिक मदद के लिए CM साय ने तुरंत मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना के तहत 5 लाख रुपए देने की मंजूरी दी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर नागरिक की समस्याओं का समाधान तेजी से सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और जनदर्शन इसी प्रयास का हिस्सा है।

