ads 90x728

CM साय का बड़ा ऐलान: राज्य कर्मचारियों को मिलेगा 58% महंगाई भत्ता, सैलरी में होगा बंपर इजाफा


(कोरबा | CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर : सरस्वती मरकाम)

कोरबा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को नए साल की बड़ी सौगात दी है। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन के दौरान मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का बड़ा ऐलान किया। इसके तहत अब राज्य कर्मचारियों को 55 प्रतिशत की जगह 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

मुख्यमंत्री साय ने रोहिणीपुरम में आयोजित अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उन्हें केंद्र सरकार के समान सुविधाएं देने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है।

इस फैसले से प्रदेश के लाखों अधिकारी-कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता लागू होने से कर्मचारियों की मासिक सैलरी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी, जिससे बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी।

कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे सरकार की संवेदनशीलता और कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक सोच का प्रतीक बताया है। कर्मचारियों के लिए यह फैसला नए साल की सौगात से कम नहीं माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads