ads 90x728

Palm Mall परिसर एवं आसपास पार्किंग व्यवस्था व यातायात नियंत्रण को लेकर समन्वय बैठक संपन्न


(CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर : सरस्वती मरकाम)

कोरबा। टी.पी. नगर स्थित Palm Mall परिसर एवं उसके आसपास मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात बाधा की समस्या के समाधान हेतु आज थाना सिविल लाइन रामपुर में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना एवं आम नागरिकों को होने वाली असुविधा का निराकरण करना रहा।

बैठक में पुलिस विभाग, नगर निगम, राजस्व विभाग एवं यातायात शाखा के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा, जोन प्रभारी नगर निगम, तहसीलदार कोरबा, थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर, यातायात शाखा के अधिकारी एवं संबंधित चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं—

  • Palm Mall के सामने एवं आसपास मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग सुनिश्चित कराने हेतु मॉल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
  • यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नियमित पेट्रोलिंग एवं यातायात पुलिस की तैनाती की जाएगी।
  • आम नागरिकों की सुविधा के लिए चेतावनी बोर्ड एवं आवश्यक संकेतक लगाए जाएंगे।
  • नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने तथा मार्ग को सुगम बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नगर पुलिस अधीक्षक ने बैठक में स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

प्रशासन की इस पहल से Palm Mall क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार आने और आम नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads