ads

Adsterra

धान खरीदी की अवधि बढ़ते ही रिश्वत का खेल उजागर महिला तहसीलदार व पटवारी 35 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई


(CG ई खबर |कोरबा जिला संवाददाता: नारायण चंद्राकर)

छत्तीसगढ़ | जांजगीर-चाम्पा धान खरीदी की अवधि बढ़ते ही इसे निजी लाभ का जरिया बनाने वाले अधिकारियों पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। पामगढ़ तहसील कार्यालय में एसीबी की टीम ने अतिरिक्त महिला तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरभट्टी धान उपार्जन केंद्र से जुड़े कार्यों को लेकर केंद्र प्रभारी से दोनों अधिकारियों द्वारा लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। आरोप है कि धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ने के बाद फाइलों के निपटारे, प्रक्रिया में सहूलियत देने और कार्य में अनावश्यक अड़चन न डालने के बदले अवैध रूप से रकम मांगी जा रही थी।

पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत एसीबी से किए जाने के बाद एजेंसी ने गोपनीय सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की गई। तय योजना के तहत जैसे ही शिकायतकर्ता ने तहसील कार्यालय में दोनों आरोपियों को 35 हजार रुपये की रिश्वत दी, पहले से तैनात एसीबी की टीम ने तत्काल दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया।

एसीबी ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए रिश्वत की रकम जब्त की और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हलचल है, वहीं किसानों और धान उपार्जन केंद्रों से जुड़े लोगों में इस सख्त कदम को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad






Ads





ads