ads

Adsterra

महापौर ने किया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व हाईटेक बस स्टैंड का औचक निरीक्षण


(CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर : सरस्वती मरकाम)

निर्माण कार्यों में तेजी लाकर समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश

कोरबा | छत्तीसगढ़
कोरबा नगर पालिक निगम द्वारा प्रगतिनगर दर्री में निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा जमनीपाली में निर्माणाधीन हाईटेक बस स्टैंड का महापौर श्रीमती संजुदेवी राजपूत ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और अभियंताओं को निर्माण कार्यों में आवश्यक गति लाने एवं निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि शहर के महत्वपूर्ण विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा प्रगतिनगर दर्री में भारत सरकार की अमृत मिशन 2.0 योजना के अंतर्गत 33 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माणाधीन है। इस प्लांट के माध्यम से कोरबा शहर के 11 बड़े नालों से निकलने वाले प्रदूषित जल का शुद्धिकरण किया जाएगा। इससे हसदेव नदी में प्रदूषण को रोकने में मदद मिलेगी। साथ ही, शुद्ध किए गए पानी का उपयोग एनटीपीसी द्वारा अपने संयंत्र संचालन सहित अन्य औद्योगिक कार्यों में किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती संजुदेवी राजपूत ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की वर्तमान प्रगति का जायजा लिया और निर्माण एजेंसियों को कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वहीं, जमनीपाली में निर्माणाधीन हाईटेक बस स्टैंड के निरीक्षण के दौरान भी उन्होंने यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया, ताकि आम नागरिकों को जल्द से जल्द आधुनिक परिवहन सुविधाओं का लाभ मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad






Ads





ads