(CG ई खबर | प्रमुख संपादक : ओम प्रकाश पटेल)
कोरबा / गेवरा बस्ती बरपाली मोहल्ला : कोरबा जिले के बरपाली मोहल्ला स्थित रावण मैदान के पास एक किराये के मकान में रहने वाले युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नरेश कुमार चौहान, निवासी रामपुर करतला के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरेश चौहान की शादी ग्राम चुनचुनी बस्ती, गेवरा बस्ती में हुई थी और वे अपनी पत्नी के साथ बरपाली में किराये के मकान में रह रहे थे। प्रारंभिक जानकारी में पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवाद को घटना की संभावित वजह बताया जा रहा है।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
साथ ही, मृतक के परिजन भी अभी तक थाना नहीं पहुंचे हैं, जिससे आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ नहीं हो सकी है।
पुलिस के मौके पर पहुंचने और जांच शुरू होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।
CG ई खबर की अपील:
मानसिक तनाव या पारिवारिक समस्याओं की स्थिति में संवाद और सहायता बेहद जरूरी है। किसी भी कठिन परिस्थिति में जीवन से बड़ा कुछ नहीं होता।


