
AI जनरेटेड इमेज
(CG ई खबर |कोरबा जिला रिपोर्टर : नारायण चंद्राकर)

भैंसमाखार। ग्राम भैंसमाखार में अवैध महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने 15.5 लीटर अवैध महुआ शराब और 75 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है।
जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर यादव के निर्देशन में आबकारी उपनिरीक्षक जया मेहर के नेतृत्व में टीम ने ग्राम भैंसमाखार में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान धनकुंवर, पति दिलेश्वर बिंझवार, उम्र 40 वर्ष को अवैध महुआ शराब के मामले में गिरफ्तार किया गया।
आबकारी विभाग ने आरोपी महिला के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल दाखिल कर दिया गया।
इस कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक हेमप्रकाश डनसेना, आबकारी आरक्षक अमित कुमार साहू और नगर सैनिक पवन रजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।


