ads 90x728

दर्री में सनसनी: भेल प्लांट से 200 मीटर केबल चोरी, आरोपी गिरफ्तार!


(CG ई खबर | कोरबा जिला संवाददाता : नारायण चंद्राकर)

भेल प्लांट से 200 मीटर पावर केबल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा | 5 अप्रैल 2026 : कोरबा जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना दर्री पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

मामले के अनुसार, भेल कंपनी के दर्री स्थित प्लांट से लगभग 200 मीटर पावर केबल चोरी हो गई थी। इस संबंध में प्रार्थी कमलकांत ठाकुर (46 वर्ष) द्वारा थाना दर्री में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 136/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में क्या हुआ खुलासा?
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने चोरी गई केबल भी बरामद कर ली है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • योगेश सोनवानी (25 वर्ष), निवासी राजीव नगर, दर्री, जिला कोरबा
  • एक विधि संघर्षरत बालक (नाम गोपनीय)

पुलिस कार्रवाई:
आरोपी योगेश सोनवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि विधि संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads