CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

मानवता शर्मसार — बलौदाबाजार में 64 वर्षीय बेडरेस्ट बुजुर्ग महिला से मकान मालिक और साथी ने किया गैंगरेप


(CG ई खबर | कोरबा जिला संवाददाता : नारायण चंद्राकर)

छत्तीसगढ़ / बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। बीमारी के कारण लंबे समय से बिस्तर पर पड़ी 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जो अकेली रहती है और खुद से उठने-बैठने तक में असमर्थ है, उसे भी दरिंदों ने नहीं छोड़ा। मकान मालिक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर किराए से रह रही इस बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 6 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजे मकान मालिक और उसका साथी बुजुर्ग महिला के कमरे में पहुंचे और उसके साथ गलत काम करने लगे। उसी समय पड़ोस में रहने वाली एक महिला बुजुर्ग का हालचाल जानने पहुंची। अंदर का दृश्य देखकर वह सन्न रह गई। उसने देखा कि आरोपी शराब के नशे में महिला के कपड़े उठाकर उसके निजी अंगों से छेड़छाड़ कर रहे थे।

पीड़िता गंभीर रूप से बीमार है, डायपर पहने रहती है और पूरी तरह बेडरेस्ट है। पड़ोसी महिला को अचानक देख आरोपी घबरा गए और उसे मारने दौड़ पड़े। किसी तरह वह जान बचाकर बाहर भागी।

महिला के बाहर निकलते ही आरोपियों ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद पड़ोसी महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और परिचितों को बुलाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मकान मालिक और उसके साथी को कड़ी फटकार लगाते हुए थाने ले गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक मकान मालिक मोहन दास पंजवानी (64 वर्ष) निवासी बलौदाबाजार तथा दूसरा उसका साथी शामिल है। पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस अमानवीय घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है। लोग आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads