ads 90x728

Ads-Google

10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत उत्खनन पर प्रतिबंध, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई


(CG ई खबर| प्रमुख संपादक ओम प्रकाश पटेल)

कोरबा। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में संचालित रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत उत्खनन पर प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गठित उड़नदस्ता दलों ने जिले के विभिन्न वैध रेत घाटों का सघन निरीक्षण कर नियमों का पालन सुनिश्चित किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने प्रतिबंध अवधि में रेत उत्खनन एवं परिवहन संबंधी गतिविधियों पर नजर रखी। कार्रवाई के दौरान एक चेन माउंटेन मशीन तथा तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मानसून अवधि को ध्यान में रखते हुए 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत उत्खनन पर प्रतिबंध लागू है। इस दौरान अवैध उत्खनन, परिवहन अथवा भंडारण करते पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने संबंधित अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने तथा अवैध रेत कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध रेत उत्खनन या परिवहन की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

मुख्य बिंदु :

  • 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत उत्खनन पर प्रतिबंध लागू।
  • कलेक्टर के निर्देश पर विशेष अभियान संचालित।
  • उड़नदस्ता दलों ने विभिन्न रेत घाटों का किया निरीक्षण।
  • 1 चेन माउंटेन मशीन एवं 3 ट्रैक्टर जब्त।
  • अवैध उत्खनन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads