राहौद। ग्राम धरदेई में यादव समाज भवन के नवनिर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक माननीय श्रीमती शेषराज हरबंश के करकमलों से यादव समाज भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने यादव समाज के सभी सदस्यों एवं समस्त ग्रामवासियों को भवन निर्माण की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।
सामाजिक एकता और भाईचारे का केंद्र बनेगा भवन
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश ने कहा कि सामाजिक भवन किसी भी समाज की एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र होता है। ऐसे भवन के निर्माण से समाज के लोगों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह भवन समाज को संगठित करने और आपसी मेल-जोल को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती शांता दीनदयाल साहू, अठोरिया यादव समाज के अध्यक्ष जवाहर यादव, सन्नी यादव (जनपद सदस्य प्रतिनिधि) एवं ग्राम धरदेई के सरपंच साकेत कर्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में दिलचंद यादव, होरील यादव, इतवारी यादव, राम यादव, किशन यादव, नीरज खूँटे, घासीराम चौहान, विनोद यादव, मुकेश यादव, पुनाऊराम यादव, अशोक यादव, सखा यादव, अश्वनी यादव, गणेश प्रसाद यादव, डेरहा यादव, साहेबलाल यादव, रामकुमार यादव, अक्षय यादव, अयोध्या यादव, भुरवा यादव, खीखराम यादव, रामसाय यादव, रमेश यादव, कृष्णा यादव, संतराम यादव, शंकर यादव, देवकुमार यादव, रंजीत यादव, रवि यादव, मनोज यादव, राजू यादव, शिवकुमार यादव, जीतेन्द्र यादव, राधेलाल यादव, अर्जुन यादव, बलदू यादव, सागर यादव, श्रवण यादव एवं लाला यादव सहित यादव समाज के अनेक सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
सामाजिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
ग्राम धरदेई में यादव समाज भवन के नवनिर्माण का भूमिपूजन समाज के लोगों के लिए उत्साह का अवसर रहा। भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद यह सामाजिक आयोजनों, सामूहिक बैठकों और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक उपयोगी स्थान साबित होगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य के सफल एवं शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।


