ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल और उनकी स्थिति हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। 25 मई 2025, रविवार को ग्रहों की जो विशेष स्थिति बन रही है, वह कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहे हैं, वहीं वृषभ राशि में सूर्य और बुध का मिलन बुधादित्य योग बना रहा है। गुरु मिथुन, मंगल नीच होकर कर्क, केतु सिंह और राहु कुंभ राशि में स्थित हैं। शनि और शुक्र मीन राशि में विराजमान हैं। इन ग्रहों की चाल से आज किस राशि का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से...
मेष राशि
आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और मांगलिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी।
उपाय: सुबह सूर्य के बीज मंत्र ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः’ का जाप करें और सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ राशि
भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक तनाव संभव है, लेकिन गुरु का आशीर्वाद आत्मबल देगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
उपाय: सूर्य मंत्र जाप करें और किसी कन्या को वस्त्र दान करें।
मिथुन राशि
आज की भागदौड़ थोड़ी व्यर्थ साबित हो सकती है, लेकिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता का सहयोग मिलेगा, और सम्मान में वृद्धि होगी।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और सूर्य को जल दें।
कर्क राशि
आर्थिक जोखिम न लें और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। दांपत्य जीवन में भी तनाव संभव है।
उपाय: चंद्रमा के मंत्र ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः’ का जाप करें और शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।
सिंह राशि
पिता और धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी का साथ भी प्राप्त होगा।
उपाय: सूर्य मंत्र जाप करें और गाय को गुड़ व रोटी खिलाएं।
कन्या राशि
आज का दिन व्यवसाय के लिए शुभ है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी रहेगी। जीवनसाथी का समर्थन प्राप्त होगा।
उपाय: हरा चारा खिलाएं, घायल गाय का उपचार कराएं और सूर्य को जल दें।
तुला राशि
वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में मिठास आएगी। बुद्धिमत्ता से कार्य सिद्ध होंगे।
उपाय: छोटी बच्ची को भोजन कराएं, सफेद वस्त्र दान करें और सूर्य मंत्र जाप करें।
वृश्चिक राशि
महिला अधिकारी से लाभ संभव है। आत्मविश्वास और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में भी प्रगति के योग हैं।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़-चना या केला खिलाएं।
धनु राशि
पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। मांगलिक कार्यों में सहभागिता रहेगी। रुके कार्य पूरे होंगे।
उपाय: माता-पिता का आशीर्वाद लें, घायल गाय का उपचार करें और उसे भोजन कराएं।
मकर राशि
मानसिक अशांति रह सकती है लेकिन नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। विरोधियों पर विजय मिलेगी।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और शनि मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का जाप करें।
कुंभ राशि
आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। हालांकि परिवार में स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
उपाय: सूर्य को जल दें और घायल गाय की सेवा करें।
मीन राशि
आज सभी कार्य सफल होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
उपाय: गाय को हल्दी लगी आटे की लोई खिलाएं और सूर्य को जल दें।