ads

Adsterra

बिलासपुर: झुंड बनाकर उपद्रव करने वाले 10 बदमाश सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में


बिलासपुर/(CG ई खबर |कोरबा जिला रिपोर्टर: मिस सत्या पटेल): 
थाना सरकण्डा पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर उपद्रव करने वाले 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने चिंगराजपारा, रपटा चौक चांटीडीह और अशोक नगर सरकण्डा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक ये बदमाश झुंड बनाकर इलाके में उपद्रव कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए आरोपियों में से तीन—परमेश्वर उर्फ पुक्की केंवट, सागर साहू और प्रहलाद मराठा—थाना सरकण्डा में दर्ज अपराध क्रमांक 1051/25 के फरार आरोपी पाए गए। तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। शेष सभी आरोपियों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. सैय्यद सद्दाम अली (30 वर्ष), निवासी भूकंप अटल आवास, थाना सरकण्डा।
  2. जय सिंह राजपूत (25 वर्ष), निवासी भूकंप अटल आवास, थाना सरकण्डा।
  3. गोलू कुमार गंधर्व उर्फ राधे (38 वर्ष), निवासी देवनचाल चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा।
  4. रोशन ध्रुव उर्फ रोशन गोड़ (25 वर्ष), निवासी किसानपारा चांटीडीह, थाना सरकण्डा।
  5. दिनेश निर्मलकर (35 वर्ष), निवासी चांटीडीह, थाना सरकण्डा।
  6. कृष्ण कुमार कैवर्त्य (35 वर्ष), निवासी लिंगियाडीह, थाना सरकण्डा।
  7. नवल वर्मा (22 वर्ष), निवासी देवनचाल चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा।
  8. परमेश्वर उर्फ पुक्की केंवट (23 वर्ष), निवासी किसानपारा चांटीडीह, थाना सरकण्डा।
  9. सागर साहू (25 वर्ष), निवासी डबरीपारा, साइंस कॉलेज सरकण्डा।
  10. प्रहलाद मराठा (37 वर्ष), निवासी देवनचाल चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा।

पुलिस ने बताया कि इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad





Ads




ads