ads 90x728

वार्ड 20 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने में जुटे पार्षद नवीन कुकरेजा, सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य शुरू


आदर्श नगर/बाकी मोगरा (CG ई खबर | प्रमुख संपादक : ओम प्रकाश पटेल) 
नगर पालिका परिषद बाकी मोगरा के वार्ड क्रमांक 20 में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। वार्ड के पार्षद नवीन कुकरेजा के नेतृत्व में वार्ड में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसका उद्देश्य वार्ड को सुरक्षित बनाना तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

पार्षद नवीन कुकरेजा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से वार्ड में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी, जिससे आम नागरिक स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।

गौरतलब है कि पार्षद बनने के बाद से ही नवीन कुकरेजा ने वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु लगातार प्रयास किए हैं। कभी सड़कों के निर्माण का कार्य हो, तो कभी पानी की समस्या को देखते हुए बोर खनन जैसे कार्य कराए गए हैं। जनहित के प्रति उनकी सक्रियता और संवेदनशीलता वार्ड में साफ तौर पर दिखाई देती है। एक जुझारू कांग्रेस नेता के रूप में वे हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे रहते हैं।


इसी क्रम में पार्षद नवीन कुकरेजा द्वारा आगे भी कई महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—

  1. बी-टाइप के सामने स्थित बाल उद्यान का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण
    आदर्शनगर एसईसीएल परिक्षेत्र का यह एकमात्र उद्यान वर्तमान में जर्जर स्थिति में है और असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है। यहां महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु उद्यान का नवीनीकरण, सीसीटीवी कैमरे तथा दो शिफ्ट में गार्ड की व्यवस्था की मांग की गई है।

  2. नेहरू नगर रेस्क्यू मैदान में एक्यूप्रेशर टाइल्स लगाने का प्रस्ताव
    मैदान के चारों ओर एक्यूप्रेशर टाइल्स लगाए जाने से नेहरू नगर वासियों को सुबह एवं शाम टहलने में सुविधा मिलेगी।

  3. नेहरू नगर दुर्गा पूजा मैदान परिसर में गार्डनिंग कार्य
    मैदान के सौंदर्यीकरण एवं हरित वातावरण के लिए गार्डनिंग कराए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।

  4. एसईसीएल अंतर्गत चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे
    कॉलोनी क्षेत्रों में बढ़ते अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग की गई है, जिससे कॉलोनीवासियों को सुरक्षा का एहसास हो सके।

वार्डवासियों ने पार्षद नवीन कुकरेजा की इन पहलों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में वार्ड लगातार विकास और सुरक्षा की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads