ads 90x728

जांजगीर-चांपा: बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर कलेक्टर की प्राचार्यों के साथ समीक्षा बैठक


शत-प्रतिशत परिणाम के लिए बनाई जाएगी सुनियोजित रणनीति

(CG ई खबर | बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ : विजय चौहान)

जांजगीर-चांपा। आगामी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में सभी शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य परीक्षा तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा विगत वर्षों में अपेक्षाकृत कम रहे परीक्षा परिणामों के कारणों का विश्लेषण करना रहा।

यह बैठक आकांक्षा आवासीय विद्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई, जहां कलेक्टर ने सीमित समय को ध्यान में रखते हुए सुनियोजित एवं परिणामोन्मुख रणनीति के साथ छात्रों को तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले का लक्ष्य इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त करना है, जिसके लिए शिक्षकों और प्राचार्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कलेक्टर के प्रमुख निर्देश:

• कठिन एवं कमजोर विषयों की पहचान कर उन पर विशेष फोकस किया जाए।
• कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं एवं मार्गदर्शन की व्यवस्था की जाए।
• विषयवार ब्लूप्रिंट के अनुसार पढ़ाई कराते हुए पुराने प्रश्नपत्रों का नियमित अभ्यास कराया जाए।
• शिक्षकों के कार्य निष्पादन का मूल्यांकन अब छात्रों के परीक्षा परिणामों के आधार पर किया जाएगा।
• सभी शिक्षक टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जिले के छात्रों को राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करें।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने शैक्षणिक विषयों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने मध्यान्ह भोजन योजना की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों में लंबित अपार आईडी निर्माण तथा आधार अपडेट एवं सत्यापन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, डीएमसी सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर इस वर्ष किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads