ads

Adsterra

राजिम हिंसा मामला – फिंगेश्वर में तनाव बरकरार, मुख्य आरोपी आरिफ समेत 3 गिरफ्तार


(CG ई खबर | कोरबा जिला संवाददाता : नारायण चंद्राकर)

छत्तीसगढ़ / गरियाबंद (राजिम)। जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुतकैयां गांव में रविवार को भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले के मुख्य आरोपी आरिफ खान सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और माहौल कर्फ्यू जैसे सन्नाटे में तब्दील है।

विवाद की जड़ : मंदिर तोड़फोड़ से जुड़ा पुराना मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिंसा की जड़ एक पुराने धार्मिक विवाद से जुड़ी हुई है। मुख्य आरोपी आरिफ खान एक वर्ष पूर्व गांव के मंदिर में मूर्ति खंडित करने के मामले में जेल जा चुका था। हाल ही में जमानत पर रिहा होने के बाद उस पर ग्रामीणों को डराने-धमकाने और विवाद भड़काने के आरोप लगे हैं। रविवार को कथित रूप से उसने कुछ ग्रामीणों के साथ मारपीट की, जिसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर और वाहनों में आग लगा दी।

पुलिस पर पथराव, 6 जवान घायल

हिंसा की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस घटना में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए रायपुर रेंज के आईजी और गरियाबंद एसपी वेदव्रत सिरमौर स्वयं मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रशासन की सख्ती, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • 3 एफआईआर दर्ज: आगजनी, मारपीट और पुलिस पर हमले को लेकर तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।
  • 20 से अधिक हिरासत में: हिंसा में शामिल होने के संदेह में 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
  • बाहरी लोगों की एंट्री बंद: गांव की सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया है और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में पुलिस बल की लगातार गश्त जारी है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad






Ads





ads