ads 90x728

आमने-सामने की टक्कर में एक ड्राइवर की मौत, दूसरा गंभीर घायल


(CG ई खबर | कटघोरा ब्लॉक संवाददाता : पिंकी महंत)

छत्तीसगढ़ / कोरबा : जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत पताढ़ी के पास दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर में एक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरबा की ओर से आ रहा एक ट्रेलर वाहन रॉन्ग साइड में चल रहा था। इसी दौरान चांपा की ओर से आ रहे प्याज से लदे वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, मृतक ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में रॉन्ग साइड ड्राइविंग को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की लापरवाह ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads