CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

गरियाबंद : राजिम के दुधकैयां गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, आगजनी से मचा हड़कंप


छत्तीसगढ़ / 
गरियाबंद (CG ई खबर)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधकैयां गांव से हिंसा का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते उग्र हो गया, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए। विवाद के दौरान कुछ घरों और वाहनों में आगजनी की घटना हुई, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

घरों और वाहनों में लगाई आग

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान आक्रोशित भीड़ ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला कर दिया। इस दौरान कई मकानों में आग लगा दी गई, वहीं घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया गया। अचानक हुई इस हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए।

गांव में कर्फ्यू जैसे हालात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दुधकैयां गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालात को काबू में रखने के लिए गांव में कर्फ्यू जैसे हालात बनाए गए हैं और लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है।

कई थानों से बुलाया गया अतिरिक्त पुलिस बल

तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads