ads 90x728

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बुधवारी बाजार में ताबड़तोड़ कार्रवाई


(CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर : सरस्वती मरकाम)

05 दुकानों पर चालानी कार्रवाई, ₹1750 जुर्माना वसूला

कोरबा, छत्तीसगढ़।
“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत कोरबा जिले में संयुक्त टीम द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवारी बाजार क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 दुकानों पर चालानी कार्रवाई की गई, जिसमें कुल ₹1750 का जुर्माना वसूला गया।

यह कार्रवाई नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की बैठक में कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आदेशानुसार की गई।

संयुक्त टीम में ये रहे शामिल

इस अभियान में जिले की संयुक्त टीम ने सहभागिता की, जिसमें—

  • पुलिस विभाग से डीएसपी प्रतिभा मरकाम, रामपुर थाना के 02 आरक्षक
  • नगर निगम से मनहरण नेताम
  • शिक्षा विभाग से एच.आर. मिरेन्द्र
  • श्रम विभाग से श्रम निरीक्षक श्रीमती सरस्वती बंजारे
  • खाद्य एवं औषधि विभाग से औषधि निरीक्षक सुनील कुमार साण्डे
  • स्वास्थ्य विभाग से जिला सलाहकार (NTCP) डॉ. मानसी जायसवाल
  • सोशल वर्कर संतोष कुमार केवट
    शामिल रहे।

कोटपा अधिनियम का उल्लंघन

संयुक्त टीम द्वारा बुधवारी बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वाली दुकानों की जांच की गई। इस दौरान कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 4 एवं धारा 6(अ), 6(ब) का उल्लंघन पाए जाने पर 05 दुकानों पर चालानी कार्रवाई की गई।

जागरूकता भी प्राथमिकता

कार्रवाई के दौरान दुकानदारों एवं आम नागरिकों को आईईसी पाम्पलेट वितरित किए गए तथा तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी तंबाकू उत्पाद बेचने वाली दुकानों में धारा 6(अ) से संबंधित चेतावनी पोस्टर भी चस्पा किए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads