नई दिल्ली। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को आम बजट पेश करते हुए खनन और औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा ऐलान किया। बजट भाषण में उन्होंने देश में माइनिंग कॉरिडोर (Mining Corridor) विकसित करने की घोषणा की, जिसके तहत छत्तीसगढ़, ओडिशा और केरल को विशेष लाभ मिलेगा। इस फैसले को औद्योगिक विकास, स्वदेशी उत्पादन और रोजगार सृजन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में कहां बनेंगे माइनिंग कॉरिडोर?
(CG Job Opportunities | Chhattisgarh Mining Corridor)
मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में बॉक्साइट और चूना पत्थर के खनन को बढ़ावा देने के लिए कई जिलों में माइनिंग कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। इसके लिए कोरबा, जशपुर, बलरामपुर और बस्तर जिलों का चयन किया गया है।
इसके अलावा रायपुर, बलौदाबाजार और दुर्ग जैसे औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी माइनिंग कॉरिडोर बनाए जाएंगे।
इन कॉरिडोरों के माध्यम से खनन, प्रोसेसिंग, रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा। सरकार का लक्ष्य है कि इससे चीन पर निर्भरता कम हो और स्वदेशी उत्पादन को मजबूती मिले। साथ ही, इन परियोजनाओं से स्थानीय स्तर पर हजारों नए रोजगार अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
डेडिकेटेड मिनरल पार्क और हाईटेक सुविधाएं
(Nirmala Sitharaman Budget Speech Highlights)
वित्त मंत्री ने बजट में बताया कि इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए 40 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
इसके साथ ही 1000 मान्यता प्राप्त क्लीनिकल साइट्स बनाई जाएंगी, जहां वैज्ञानिक समीक्षा (Scientific Review) की सुविधा होगी।
सेमीकंडक्टर मिशन के तहत प्रोडक्शन, इंडियन आईपी और सप्लाई चेन को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया है।
वहीं रेयर अर्थ मटेरियल के लिए ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में डेडिकेटेड सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जहां डेडिकेटेड मिनरल पार्क बनाए जाएंगे।
इसके अलावा, दो स्थानों पर हाईटेक टूल रूम स्थापित किए जाएंगे, जहां हाई-प्रिसिजन कंपोनेंट्स का निर्माण होगा। इनमें टनल बोरिंग मशीन से लेकर मल्टी-स्टोरी इमारतों के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम तक तैयार किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ के लिए क्या है खास?
माइनिंग कॉरिडोर और मिनरल पार्क की घोषणा से छत्तीसगढ़ को औद्योगिक हब के रूप में नई पहचान मिलने की उम्मीद है। इससे न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार, निवेश और तकनीकी विकास के नए द्वार भी खुलेंगे।
— CG ई खबर

