ads 90x728

बेटे की मौत का गम नहीं सह पाए माता-पिता, महाशिवरात्रि की रात घर की बाड़ी में लगाई फांसी


(CG ई खबर | प्रमुख संपादक : ओम प्रकाश पटेल)

बेटे आदित्य की मौत के बाद दम्पत्ति ने घर की बाड़ी में की खुदकुशी

सुसाइड नोट में लिखा— “भगवान के काम से बेटा गया, हम शिव को समर्पित हो रहे”


इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत के बाद गहरे सदमे में रह रहे दम्पत्ति ने महाशिवरात्रि की रात घर की बाड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्राम धरदेई निवासी कृष्णा पटेल (48) और रमाबाई पटेल (47) ने साड़ी से फंदा बनाकर एक साथ अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।



पुलिस के अनुसार, मौके की जांच के दौरान मृतक कृष्णा पटेल की जेब से चार पन्नों में लिखे दो सुसाइड नोट बरामद हुए हैं। नोट में दम्पत्ति ने बेटे आदित्य की मृत्यु को भगवान की इच्छा बताते हुए स्वयं को भगवान शिव को समर्पित करने की बात लिखी है। साथ ही, बेटे की मौत पर मिलने वाली मुआवजा राशि भाइयों को देने की अपील भी की गई है। रिश्तेदारों से आग्रह किया गया है कि उनकी मृत्यु पर शोक न मनाएं और अंतिम विदाई प्रसन्नचित्त मन से दें।

इस संबंध में ने बताया कि घटनास्थल से एक वीडियो भी मिला है, जिसमें कृष्णा पटेल ने आत्महत्या से पहले अपने वकील से मार्मिक अपील की है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर ली है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

यदि आप या आपके आसपास कोई मानसिक संकट से गुजर रहा हो, तो नजदीकी हेल्पलाइन या स्थानीय प्रशासन से तुरंत संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads