CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

कोरबा में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पति ने पत्नी समेत मां-बहन पर किया जानलेवा हमला


कोरबा / 
छत्तीसगढ़ :  के जिले में घरेलू विवाद ने हिंसक और खौफनाक रूप ले लिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पारिवारिक झगड़े के दौरान अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची मां और बहन भी आरोपी के हमले का शिकार हो गईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैष्णोदेवी मंदिर के पास रहने वाले रामेश्वर साहू का अपनी पत्नी सुकृता साहू से किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्नी को कमरे में बंद कर चापड़ से ताबड़तोड़ वार किए।

पत्नी की चीख-पुकार सुनकर सास सांवन् साहू और ननद निर्मला साहू मदद के लिए पहुंचीं और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए और तत्काल पुलिस व डायल-112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर नियंत्रण में किया। इसके बाद तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, तीनों महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है, जिनमें सुकृता साहू की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads