ads

Adsterra

जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई


जैजैपुर / छत्तीसगढ़ : क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। वन संरक्षण एवं अवैध लकड़ी कटाई व परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से वन विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए दो आरा मिलों को सील कर दिया है।

यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी के मार्गदर्शन में सक्ती वन परिक्षेत्र की टीम एवं उड़नदस्ता दल द्वारा संयुक्त रूप से की गई। छापेमारी के दौरान क्षेत्र में संचालित आरा मिलों का औचक निरीक्षण किया गया। वन विभाग के अनुसार, हलेश्वर कुमार साहू, तुषार एवं गोपाल प्रसाद चंद्रा द्वारा संचालित आरा मिलों की जांच की गई, जिसमें आवश्यक दस्तावेजों एवं वैधानिक प्रावधानों का गहन परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दो आरा मिलों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। नियमों के उल्लंघन को देखते हुए विभाग ने तत्काल प्रभाव से दो आरा मिलों को सील करने की कार्रवाई की।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कदम अवैध कटाई एवं लकड़ी के गैरकानूनी परिवहन पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है, जिससे क्षेत्र में वन अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। अधिकारियों ने यह भी दोहराया कि वन अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

वन विभाग ने सभी आरा मिल संचालकों से शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad






Ads





ads