CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा


(CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर : सरस्वती मरकाम)

छत्तीसगढ़ | रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष चावल उत्सव का आयोजन 20 फरवरी को किया जाएगा। हर साल 7 फरवरी को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम इस बार देरी से हो रहा है। खाद्य विभाग के अनुसार FRK (फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) की टेंडर प्रक्रिया में विलंब के कारण तिथि आगे बढ़ानी पड़ी थी। अब सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और राज्यव्यापी वितरण की योजना तैयार है।

सरकार की योजना के तहत प्रदेश की करीब 14 हजार राशन दुकानों में एक साथ चावल का वितरण किया जाएगा। इस बार की खास बात यह है कि हितग्राहियों को फरवरी और मार्च—दोनों माह का चावल एक साथ दिया जाएगा। इससे लोगों को बार-बार राशन दुकान नहीं जाना पड़ेगा और वितरण व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित रहेगी।

अधिकारियों ने बताया कि FRK आपूर्ति से जुड़े टेंडर समय पर फाइनल नहीं हो पाए थे, इसी वजह से कार्यक्रम तय तिथि पर आयोजित नहीं हो सका। हालांकि अब सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और 20 फरवरी को पूरे प्रदेश में एक साथ चावल उत्सव मनाया जाएगा।

फिलहाल राज्य की लगभग साढ़े 6 हजार राशन दुकानों में नियमित चावल वितरण जारी है। शेष दुकानों में भी तेजी से स्टॉक पहुंचाया जा रहा है। खाद्य विभाग ने जिला अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वितरण व्यवस्था सुचारू रहे और किसी भी हितग्राही को असुविधा न हो

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads