CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

रायपुर : सनी लियोनी का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द, पुलिस अनुमति नहीं – एडिशनल डीसीपी की पुष्टि


छत्तीसगढ़ / रायपुर।
पूर्व एडल्ट स्टार और अब बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री के रायपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब यह स्पष्ट हो गया है कि सनी लियोनी रायपुर नहीं आ रही हैं।

इस संबंध में पुलिस कमिश्नरेट की एडिशनल डीसीपी (मध्य) ने जानकारी देते हुए बताया कि सनी लियोनी के किसी भी इवेंट को लेकर पुलिस से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई आयोजन समिति बिना पूर्व अनुमति के इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करती है, तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर हुआ था जमकर विरोध

गौरतलब है कि पहले खबर सामने आई थी कि सनी लियोनी इसी माह 22 तारीख को राजधानी रायपुर में एक पब्लिक इवेंट में शामिल होने वाली हैं। यह खबर वायरल होते ही सोशल मीडिया पर इसका जमकर विरोध शुरू हो गया।

बजरंग दल ने दी थी चेतावनी

इस मामले में हिंदूवादी संगठन ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए आयोजन समिति को चेतावनी दी थी। संगठन का कहना था कि सनी लियोनी से जुड़ा कोई भी कार्यक्रम रायपुर में आयोजित नहीं होने दिया जाएगा।

बजरंग दल ने इसे सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से अस्वीकार्य बताते हुए कहा था कि ऐसे आयोजनों का युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। संगठन ने साफ किया था कि वह इस तरह के किसी भी आयोजन का पुरजोर विरोध करेगा और इससे उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति की जिम्मेदारी स्वयं नहीं लेगा।

फिलहाल पुलिस की ओर से अनुमति न होने की पुष्टि के बाद सनी लियोनी का रायपुर कार्यक्रम पूरी तरह निरस्त माना जा रहा है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads