CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

फिल्म ‘ओ रोमियो’ की रिलीज पर रोक से अदालत का इनकार, सनोबर शेख को नहीं मिली अंतरिम राहत


मुंबई (CG ई खबर)
: मुंबई की एक दीवानी अदालत ने शनिवार को फिल्म ‘ओ रोमियो’ की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। अदालत ने मृत गैंगस्टर हुसैन उस्तरा उर्फ हुसैन शेख की बेटी सनोबर शेख को कोई अंतरिम राहत देने से मना कर दिया है। सनोबर शेख ने फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक विशाल भारद्वाज और लेखक हुसैन जैदी के खिलाफ मुकदमा दायर किया था।

(O Romeo Movie Controversy)

सनोबर शेख का दावा है कि यह फिल्म उनके पिता के जीवन पर आधारित है और निर्माताओं ने उनसे कोई पूर्व सहमति नहीं ली। फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

अदालत ने कही ये बात

(O Romeo Movie Controversy)
दीवानी अदालत के न्यायाधीश एच. सी. शेंडे ने अपने आदेश में कहा कि सनोबर शेख प्रथम दृष्टया फिल्म पर रोक लगाने का ठोस आधार पेश करने में विफल रही हैं। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि वादी पहले ही फिल्म निर्माताओं से आर्थिक मुआवजे की मांग कर चुकी हैं, ऐसे में रिलीज पर तत्काल रोक लगाने का अनुरोध कानून की दृष्टि से स्वीकार्य नहीं है।

अदालत ने यह भी कहा कि केवल यह कहना कि फिल्म किसी वास्तविक व्यक्ति से प्रेरित है, बिना ठोस सबूत के, रिलीज पर रोक का आधार नहीं बनता।

सनोबर शेख ने लगाए ये आरोप

(O Romeo Movie Controversy)
वकील डी. वी. सरोज के माध्यम से दायर याचिका में सनोबर शेख ने आरोप लगाया कि फिल्म ‘ओ रोमियो’ को व्यावसायिक लाभ के उद्देश्य से बनाया गया है और यह पूरी तरह से उनके दिवंगत पिता के जीवन पर आधारित है, जिसमें उन्हें एक गैंगस्टर के रूप में चित्रित किया गया है।
उन्होंने फिल्म की रिलीज रोकने के लिए अंतरिम आदेश की भी मांग की थी।

हाईकोर्ट में दी जाएगी चुनौती

(O Romeo Movie Controversy)
बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अश्विन भालेकर और ऋषि भूटा ने दलील दी कि फिल्म पूरी तरह काल्पनिक रचना है और इसमें स्पष्ट रूप से अस्वीकरण (Disclaimer) दिया गया है।

सनोबर शेख के वकील ने कहा कि इस फैसले को अब बंबई उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी।

गौरतलब है कि फिल्म ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर सहित कई जाने-माने कलाकार नजर आने वाले हैं।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads