CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

जांजगीर-नैला (CG): आठवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की लीला समाप्त, इलाके में शोक की लहर


(CG ई खबर |कोरबा जिला संवाददाता : नारायण चंद्राकर)

छत्तीसगढ़ / जांजगीर-चांपा : जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुथूर गांव में आठवीं कक्षा की एक छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की हृदयविदारक घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

मृतक छात्रा की पहचान अंजलि पटेल (उम्र 14 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सिल्ली गांव की निवासी थी। अंजलि अपने नाना-नानी के घर कुथूर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताया गया है कि उसके माता-पिता रोज़गार के सिलसिले में दूसरे राज्य में कार्यरत हैं और उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को पढ़ाई के लिए नाना-नानी के पास छोड़ा था।

रात में सोने गई, तड़के मिला शव

परिजनों के अनुसार, बुधवार रात भोजन करने के बाद अंजलि अपने कमरे में सोने चली गई थी। गुरुवार तड़के लगभग 4 बजे परिजनों ने उसे कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा। आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

कारणों की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर समाज को झकझोर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads