CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google


आस्था के मंच पर विवाद: कथा में ‘हाईजैक’ की कोशिश! बसंत अग्रवाल की मनमानी से भड़का विवाद


(CG ई खबर | प्रमुख संपादक ओम प्रकाश पटेल)

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में विवाद, “हाईजैक” की कोशिश से नाराजगी कायम

छत्तीसगढ़ | कोरबाजिले के बांकीमोगरा थाना क्षेत्र के ग्राम ढपढप में आयोजित पंडित की श्री हनुमंत कथा जहां एक ओर श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है, वहीं दूसरी ओर आयोजन को लेकर विवाद भी गहराता जा रहा है। कथा आयोजन में कथित हस्तक्षेप और “हाईजैक” करने की कोशिशों को लेकर स्थानीय आयोजकों और समर्थकों में नाराजगी बनी हुई है।

👉 अग्रसेन भवन में विवाद, धक्का-मुक्की तक पहुंचा मामला

रविवार रात अग्रसेन भवन में कथित तौर पर रायपुर से जुड़े और कथा आयोजन की फ्रेंचाइजी से जुड़े बताए जा रहे बसंत अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक अमरजीत सिंह के बीच तीखी कहासुनी हुई, जो धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। सोमवार रात भी इसी तरह के विवाद की खबर सामने आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुख्य द्वार पर तैनात एक कार्यकर्ता के साथ बसंत अग्रवाल ने अभद्र व्यवहार करते हुए उसे हटाने की कोशिश की। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी देर तक बहस चली। स्थिति इतनी बिगड़ी कि मौके पर तनाव का माहौल बन गया।

👉 आयोजकों पर दबाव और पक्षपात के आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बसंत अग्रवाल द्वारा आयोजन में अनावश्यक हस्तक्षेप किया जा रहा है। आरोप यह भी है कि वे अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर मुख्य आयोजकों को पीछे धकेलने, लोगों की मुलाकातों को नियंत्रित करने और कथित रूप से इसके एवज में धन लेने जैसे कृत्यों में संलिप्त हैं।

इन घटनाओं से आयोजक पक्ष और उनके समर्थकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है, जो समय-समय पर सामने भी आ रही है।

👉 कथा के बीच बदला माहौल

सोमवार को खराब मौसम के चलते कथा को निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे पहले समाप्त करना पड़ा। इसके बाद देर रात अग्रसेन भवन में दरबार लगाकर श्रद्धालुओं की समस्याएं सुनी गईं। आज दोपहर 1 बजे कथा स्थल पर दिव्य दरबार प्रस्तावित है।

👉 “सामंजस्य की जगह बढ़ रही वैमनस्यता”

यह आयोजन जिले में पहली बार इतने बड़े स्तर पर किया जा रहा है, जिसे लेकर “अपना घर सेवा आश्रम” द्वारा सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश की गई थी। लेकिन लगातार विवादों के कारण अब माहौल में तनाव और वैमनस्यता बढ़ने की बातें सामने आ रही हैं।

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी तेज है कि क्या संबंधित लोगों को इतनी छूट दी गई है कि वे आयोजन की छवि को प्रभावित कर रहे हैं।


✍️ CG ई खबर
“आपकी आवाज, आपकी खबरें 24x7”

Top Post Ad

Below Post Ad