CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google


रायपुर में नशा मुक्ति केंद्र में बर्बरता, मरीज की पिटाई का वीडियो वायरल


रायपुर।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।


साहस नशा मुक्ति केंद्र में हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार, मामला पंडरी थाना क्षेत्र स्थित साहस नशा मुक्ति केंद्र का है। यहां ओडिशा के उमरकोट निवासी एक युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। आरोप है कि केंद्र की संचालिका के बेटे अनिकेश शर्मा ने मरीज के साथ जमकर मारपीट की।


पाइप से पीटने का आरोप, वीडियो बना सबूत

बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवक को पाइप से बेरहमी से पीटा। इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।


पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच जारी

मारपीट का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। पीड़ित युवक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी अनिकेश शर्मा के खिलाफ पंडरी थाने में FIR दर्ज कर ली गई है।

बताया जा रहा है कि पिटाई के बाद मरीज की मानसिक स्थिति बिगड़ गई, जिसके चलते उसे बेहतर इलाज के लिए विशाखापट्टनम ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।


व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद नशा मुक्ति केंद्रों में मरीजों की सुरक्षा और देखरेख को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर इलाज के नाम पर चल रहे इन केंद्रों में मरीज कितने सुरक्षित हैं, यह एक बड़ा सवाल बन गया है।


CG ई खबर | आपकी आवाज आपकी खबरें 24x7

Top Post Ad

Below Post Ad