(CG ई खबर, दर्री ब्लॉक रिपोर्टर – सरस्वती मरकाम)
कोरबा, छत्तीसगढ़ | 31 मार्च 2026 : दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 5:35 बजे दर्री स्थित मेमन बूट हाउस के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान सरदार वल्लभभाई पटेल नगर कॉलोनी निवासी (उम्र लगभग 35-40 वर्ष) के रूप में बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक स्कूटी से जमनीपाली से कोरबा की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना राहगीरों ने तत्काल 112 पुलिस सहायता को दी। सूचना मिलते ही दर्री पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
👉 पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
⚠️ अपील:
सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और तेज रफ्तार से बचें।
#CGEKhabar #BreakingNews #KorbaAccident #RoadAccident #ChhattisgarhNews


