CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google

गेवरा बस्ती के बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग तेज, 13 जुलाई से पहले बैठक नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी


कुसमुंडा/कोरबा।
एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक को संबोधित एक ज्ञापन के माध्यम से गेवरा बस्ती के स्थानीय बेरोजगारों को निजी कंपनी में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व में कुसमुंडा प्रबंधन द्वारा गेवरा बस्ती के भूस्थापित एवं भूप्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया गया था कि परियोजना अंतर्गत कार्य करने वाली निजी कंपनियों में सबसे पहले स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाएगा।

ज्ञापन के अनुसार, कुसमुंडा परियोजना में अब निजी कंपनी KNR को ठेका मिलने के बाद स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने का उचित समय आ गया है। ऐसे में प्रबंधन से मांग की गई है कि गेवरा बस्ती के सभी पात्र बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाए।


Letter 

साथ ही मांग की गई है कि 13 जुलाई 2026 से पहले क्षेत्रीय पार्षद, भूविस्थापितों तथा एसईसीएल प्रबंधन की संयुक्त बैठक आयोजित कर रोजगार संबंधी मुद्दों का समाधान किया जाए।

ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय तक प्रबंधन की ओर से कोई सकारात्मक जवाब या बैठक नहीं होती है, तो क्षेत्रीय पार्षद, भूविस्थापित एवं गेवरा बस्ती के समस्त ग्रामीण अपने रोजगार और अधिकारों की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। आंदोलन की स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की पूरी जिम्मेदारी कुसमुंडा प्रबंधन की होगी।

मुख्य मांगें

  • गेवरा बस्ती के स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार में सर्वप्रथम प्राथमिकता दी जाए।
  • निजी कंपनी KNR के महाप्रबंधक (GM) एवं एसईसीएल प्रबंधन के साथ शीघ्र बैठक आयोजित कर रोजगार प्रक्रिया शुरू की जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से रोजगार के आश्वासन के बावजूद उन्हें अवसर नहीं मिल पाया है। अब जब नई निजी कंपनी को कार्य मिला है, तो प्रबंधन अपने वादे को पूरा करते हुए स्थानीय भूस्थापित एवं प्रभावित परिवारों के युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads

CG ई खबर
डिजिटल मीडिया
ओम प्रकाश पटेल
ओम प्रकाश पटेल
संस्थापक / संपादक