CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google

बाइक स्टंट का विरोध करना पड़ा भारी, चाकू लहराकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार


भाटापारा।
खतरनाक तरीके से बाइक स्टंट करने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। विरोध से नाराज आरोपी ने पहले गाली-गलौज की, फिर धारदार चाकू लहराकर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी सड़क पर लापरवाही और खतरनाक तरीके से बाइक चला रहा था। जब उसे ऐसा करने से मना किया गया तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए धारदार चाकू निकालकर डराने लगा। इसके बाद आरोपी ने प्रार्थी के साथ मारपीट भी की।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी देवेंद्र उर्फ रिंकू वर्मा (22 वर्ष), पिता गंगाराम वर्मा, निवासी ग्राम देवरी, थाना भाटापारा ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर जब्त कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

CG ई खबर जनता से अपील करता है कि सड़क पर स्टंटबाजी न करें और ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads

CG ई खबर
डिजिटल मीडिया
ओम प्रकाश पटेल
ओम प्रकाश पटेल
संस्थापक / संपादक