CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google

धमतरी में प्रेम प्रसंग का खूनी अंत: पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या, पति गिरफ्तार


धमतरी।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। केरेगांव थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी के कथित प्रेमी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, केरेगांव थाना क्षेत्र के बाजार कुर्रीडीह गांव निवासी आंगनबाड़ी सहायिका पूर्णिमा सोरी की करीब एक वर्ष पहले मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी शंकर सूर्यवंशी से मोबाइल के माध्यम से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह संबंध प्रेम प्रसंग में बदल गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पूर्णिमा अपनी दो बच्चियों के साथ शंकर के घर मंदसौर भी गई थी, जहां वह चार-पांच दिन रहने के बाद वापस लौटी।


बताया जा रहा है कि 8 जुलाई की शाम शंकर एक बार फिर धमतरी पहुंचा और सीधे पूर्णिमा के घर चला गया। रात में सभी ने साथ बैठकर भोजन किया। इसके बाद घर के हॉल में पति योगेंद्र सोरी, पत्नी पूर्णिमा, दोनों बच्चियां और शंकर सो गए।

पुलिस के मुताबिक, रात करीब 3 बजे योगेंद्र सोरी की नींद खुली। उसका आरोप है कि उसने अपनी पत्नी और शंकर को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, जिससे वह गुस्से में आ गया। आवेश में आकर उसने कुल्हाड़ी से शंकर के गले पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद पूर्णिमा ने घायल शंकर को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी योगेंद्र सोरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है।

(नोट: पुलिस जांच जारी है। आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और जांच पूरी होने के बाद ही होगी।)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads

CG ई खबर
डिजिटल मीडिया
ओम प्रकाश पटेल
ओम प्रकाश पटेल
संस्थापक / संपादक