CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google

शराबी दूल्हे को लौटाने वाली दुल्हन ने उसी युवक से रचाई शादी, जांजगीर मामले में आया बड़ा ट्विस्ट


जांजगीर-चांपा।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कुछ दिन पहले शराब के नशे में बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को शादी से इनकार कर बैरंग लौटाने वाली दुल्हन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस चर्चित प्रकरण में अब ऐसा मोड़ आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। जिस युवती ने नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया था, उसी ने बाद में युवक के घर पहुंचकर उससे विवाह कर लिया।

बताया जा रहा है कि 23 जून को युवक संतकुमार राय शराब के नशे में बारात लेकर युवती के घर पहुंचा था। दूल्हे की हालत देखकर युवती ने शादी से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद बारात बिना शादी के वापस लौट गई। युवती के इस साहसिक फैसले की प्रदेशभर में सराहना हुई थी और 25 जून को जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने भी उसे सम्मानित किया था।

इसके बाद 30 जून को यह मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। इसी दौरान घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया।

जानकारी के अनुसार, बाद में युवती स्वयं युवक के गांव खोखरा पहुंची और वहां परिवार तथा समाज की मौजूदगी में संतकुमार राय से विवाह कर लिया। पहले दूल्हे की शराबखोरी का विरोध कर समाज के सामने मिसाल पेश करने वाली युवती के इस बदले फैसले ने पूरे इलाके में नई चर्चा छेड़ दी है।

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि युवती के इस निर्णय के पीछे की वास्तविक वजह सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं हो सकी है। ऐसे में इस बदलाव को लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads

CG ई खबर
डिजिटल मीडिया
ओम प्रकाश पटेल
ओम प्रकाश पटेल
संस्थापक / संपादक