CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, पैसे और गहने हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार


'अभियान संवेदना' के तहत रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, झारखंड निवासी आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़, 16 जुलाई। रायगढ़ पुलिस ने "अभियान संवेदना" के तहत शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने, उसके रुपये और गहने हड़पने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को 35 वर्षीय पीड़िता ने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता से रुपये और गहने भी अपने कब्जे में ले लिए तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना रायगढ़ और खरसिया पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने झारखंड निवासी आरोपी मो. सुल्तान अंसारी उर्फ सुल्तान खान (34 वर्ष) को ट्रेलर चलाते समय ऑन-रोड घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उसका चिकित्सीय परीक्षण केजीएच रायगढ़ में कराया गया। इसके बाद विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध महिला थाना रायगढ़ में दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी रखी है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads

CG ई खबर
डिजिटल मीडिया
ओम प्रकाश पटेल
ओम प्रकाश पटेल
संस्थापक / संपादक