CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पैंगोलिन समेत संदिग्ध वन्यजीव अवशेष बरामद


अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में संयुक्त टीम की कार्रवाई, 6 संदिग्ध हिरासत में

छत्तीसगढ़/आलापल्ली। वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में USTR, WCCB, DRI एवं आलापल्ली वन प्रभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई ऑपरेशन “सेफ पैसेज 3.0” एवं अंतरराष्ट्रीय “ऑपरेशन थंडर 2026” के तहत महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा क्षेत्र में की गई।



संयुक्त टीम की कार्रवाई के दौरान 6 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। टीम ने एक जीवित मादा पैंगोलिन और उसके नवजात को सुरक्षित बरामद किया। इसके अलावा 43 संदिग्ध बाघ की हड्डियां तथा 2 कैनाइन दांत भी बरामद किए गए हैं।

कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल होने की आशंका में 3 मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। बरामद वन्यजीव अवशेषों की जांच और उनकी वास्तविक पहचान की प्रक्रिया संबंधित विशेषज्ञों एवं अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

वन्यजीव अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न जांच एवं प्रवर्तन एजेंसियों के बीच बहु-एजेंसी समन्वय और सतत निगरानी जारी है। अधिकारियों के अनुसार, वन्यजीव तस्करी से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

CG ई खबर | आपकी आवाज, आपके शहर से

Top Post Ad

Below Post Ad

ads