ads 90x728

बाँकी मोंगरा में भाजपा की मंडल कार्यशाला संपन्न, योजनाओं की दी जानकारी

बाँकी मोंगरा (CG ई खबर:  छ.ग. राज्य ब्यूरो चीफ ओम प्रकाश पटेल), 12 जून 2025



भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में "संकल्प से सिद्धि" मंडल कार्यशाला का आयोजन बाँकी मोंगरा वार्ड क्रमांक 05 के सामुदायिक भवन (पानी टंकी) में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता रहे पूर्व जिला उपाध्यक्ष नारायण ठाकुर एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा विकास झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जन-धन योजना, मुफ्त अनाज वितरण, उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण, हर घर जल योजना जैसी कई ऐतिहासिक योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का लक्ष्य लेकर भाजपा "संकल्प से सिद्धि" तक अभियान चला रही है।


नारायण ठाकुर ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि:

  • 12 जून को जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता, प्रदर्शनी और प्रोफेशनल मीट
  • 15 से 17 जून: बूथ स्तर पर चौपाल, आयुष्मान भारत योजना के पंजीकरण
  • 17 से 20 जून: योग प्रशिक्षण
  • 21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम
  • 23 जून: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस
  • 25 जून: लोकतंत्र हत्या दिवस
  • 29 जून: 'मन की बात' कार्यक्रम
  • 30 जून: हुल दिवस कार्यक्रम

उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाने और अधिक से अधिक जनसंपर्क व संवाद के माध्यम से जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यशाला में स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने दिया, जबकि आभार प्रदर्शन सुधार साय चौहान ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, पूर्व एल्डरमैन तुलसी ठाकुर, लक्ष्मी अग्रवाल, संतोष राठौर, अश्वनी मिश्रा, अनीता राजपूत, हेम सिंह, शीला महंत, लोकनाथ कंवर, सूरज मिश्रा, रमेश अग्रवाल, बलिराम यादव, रितेश सिंह, विष्णु शर्मा सहित महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads